जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट खगड़िया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भारत सरकार के वर्तमान रेल राज्यमंत्री रावनीत सिंह बिट्टू द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बुधवार को खगड़िया में यूथ कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के सामने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू का पुतला भी दहन किया। इससे पहले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने परमानंदपुर ढाला पर एकजुट हुए। फिर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीजेपी के मुख्य कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यालय गेट के सामने जमकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में नफरत फैलाने का कार्य किया जा रहा है। अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली बीजेपी पार्टी अगर अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई नहीं करती है या उसे सांसद पद से नहीं हटाया जाता है तो पूरे देश में यूथ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।इधर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल ने कहा कि भाजपा वैसे अनुशासनहीन नेताओं और मंत्री पर कार्रवाई करें। नहीं तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। मौके पर आईटी सेल जिलाध्यक्ष सुभाष रत्न महतों, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव, रतन यादव, यूथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बंटी कुमार, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, सन्नी चौरसिया, अंकित पटेल, जितेंद्र कुमार, इंदल दास, छोटू, सुमित बाबा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं मौजूद थे।


