31.6 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

रेल अधिकारी आने से पूर्व स्टेशन पर स्टॉलधारी सर्तक, फिर क्या होता है जानें

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया/मानसी जंक्शन निरीक्षण करने पहुंचे हाजीपुर रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल और सोनपुर डीआरएम खगड़िया रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगा स्टाल बना हुआ जिसमें खिलौना ही सिर्फ बेचने का आदेश बताया जाता है । वहीं निरीक्षण के दौरान आते ही सिर्फ खिलौना ही बिक रहा था और जाते ही खाद्य पदार्थ बिक्री शुरू हो जाता है, इतना ही नहीं रेल अधिकारी के आने के पूर्व जनता मील यहां उपलब्ध है का फोटो स्टेट जैसा लिखा चिपका दिखे जिसमें मुल्य 15रू. लिखा था और कुछ पैकेट भी दिखे फिर जाते ही गायब नजर आए, जो चर्चा का विषय बना है।इधर मानसी खगड़िया से मिली जानकारी के अनुसार मानसी जंक्शन निरीक्षण करने पहुंचे रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेवाल और सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद दौरान 3 महीने से बंद पड़े हाटे बाजरे एक्सप्रेस मे पार्शल को फिर से चालू करने का आदेश दिया ।मानसी रेलवे जंक्शन निरीक्षण करने पहुंचे रेल महाप्रबंधक और डीआरएम से संसद प्रतिनिधि और नगर पंचायत मानसी के वार्ड पार्षद और रालोजपा के जिला महासचिव हीरालाल यादव ने रेल महा प्रबंधक से मांग की खगड़िया जमालपुर चलने वाली डीएमयू पैसेंजर को मानसी जंक्शन से चलाया जाए और मानसी जंक्शन पर गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए और मानसी पश्चिमी केबिन ढाला पर रेलवे ओभर ब्रिज का निर्माण किया जाए रेल महा प्रबंधक ने कहा जल्द ही खगड़िया जमालपुर चलने वाली डीएमयू पैसेंजर को मानसी जंक्शन से रवाना किया जाएगा और मानसी जंक्शन पर गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव होगा और पश्चिमी केविन ढाला पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण भी किया जायेगा ।रेल स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार मंडल मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा आदि कई साथ उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें