28.5 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

रोहित राम के हत्या के बाद घर पहुंचे भाजपा के नेताओं ने मृतक के परिवार से किया मुलाकात, हर सम्भव मदद करने कि बात 

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड में बीते दिन मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गाँव निवासी रोहित राम को अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने किए जाने के बाद भी मृतक के परिवार के लोग डरे सहमें हुए है। शनिवार को भाजपा नेताओं ने मृतक के परिवार से मिलकर हर सम्भव मदद करने कि बात कही, मानसी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा की मृतक के परिवार भयमय में जी रहे हैं। वहीं भाजपा नेता अनुज कुमार, अनुपम सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह, खगड़िया मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह ने कहा की हर हाल में मृतक के परिवार को न्याय मिलेगा। शिष्ट मंडल टीम ने कहा की अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस- प्रशासन पर दब दबाव बनाया जा रहा हैं। खगड़िया जिला में लगातार हो रहे हत्या पर भाजपा नेताओं ने खगड़िया के कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया जा रहा है उन्होंने कहा की खगड़िया में कानून व्यवस्था चरमारा गया है। शासन- प्रशासन के लोग सरकारी मोबाइल उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं। जल्द ही सरकार को खगड़िया के कानून व्यवस्था से अवगत कराया जायेगा। मौके पर भाजपा के पवन पौद्दार, अजय साह, कमलेश्वरी सिंह दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें