26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दिनांक 1 मार्च 2024 से जहानाबाद स्टेशन पर शुरू

जगदूत न्यूज जहानाबाद से अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी 122349/22350 पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कल दिनांक 1 मार्च 2024 से जहानाबाद स्टेशन पर होने जा रहा है।
माननीय सांसद एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव के बाद विदा करेंगे।आखिरकार माननीय सांसद का अथक प्रयास सफल हुआ और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जहानाबाद स्टेशन पर कल से होने जा रहा है। सांसद जहानाबाद के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन का जहानाबाद स्टेशन पर ठहराव के लिए आदेश जारी कर दिया है ।और यह ट्रेन 1 मार्च 2024 से पटना से रांची जाते समय और रांची से पटना आते समय जहानाबाद स्टेशन पर रुकेगा।रेल मंत्रालय ने माननीय सांसद को सूचित किया है कि एक समारोह रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा जिसके वे मुख्य अतिथि होंगे।रेल मंत्रालय के इस निर्णय से लाखों रेल यात्रियों में खुशी की लहर है। माननीय सांसद ने प्रधानमंत्री जी और रेल मंत्री जी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है की बंदे भारत के ठहराव से लोगों की चिर प्रतीक्षित मांग पूरी होगी और उन्हें कम समय में सभी सुविधाओं के साथ रांची तक आने-जाने में सहूलियत होगी।(रेल मंत्रालय के पात्र को संलग्न किया जा रहा है)मगध चेतना मंच के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह, सचिव सूरज कुमार निर्मल , संयोजक ओम रंजन शर्मा आदि ने इस कार्य हेतु सांसद सहित रेल मन्त्री और प्रधान मन्त्री को बहुत बहुत बधाई , आभार अरवल जहानाबाद , इस्लामपुर क्षेत्र के समस्त रेल प्रेमी नागरिकों की तरफ़ से देते है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें