32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

शाजिदा को परिजनों ने दो माह पूर्व किया संस्कार ,प्रेमी के साथ मिली,जानें

जेएनए / रंजय तिवारी
खेतासराय जौनपुर,यूपी.(जगदूत न्यूज एजेन्सी ) खेतासराय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बेसव नदी में मिली एक युवती की लाश की पहचान परिजनों द्वारा की जा चुकी थी।परन्तु अब चौकाने वाले घटना सामने आ रही है . वहीं युवती तो जीवित है तथा अपने प्रेमी के साथ प्रयागराज में रह रही है। वहीं इस मामले ने पुलिस और परिजनों को चौंका दिया है और अब सवाल उठ रहा है कि नदी में मिली लाश किसकी थी। जेएनए के अनुसार चार जुलाई को जमदहा गांव के बेसव नदी के नाले में एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी। शव की पहचान करने के लिए पुलिस ने सभी प्रयास किए।लेकिन पहचान नहीं हो पाई। बाद में मुस्तफाबाद गांव निवासी फिरोज अहमद ने लाश की पहचान अपनी 20 वर्षीय बेटी राशिदा उर्फ रुखसार के रूप में किया था।जबकि राशिदा बीएससी की छात्रा थी और 13 मई को घर से कॉलेज जाने के बाद लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। वहीं पांच जुलाई को मर्चरी हाउस में जाकर परिजनों ने शव की पहचान की और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।हलांकि जिन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।घटना के दो महीने बाद पुलिस की जांच में पता चला कि राशिदा अपने प्रेमी के साथ प्रयागराज में है। इधर पुलिस ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) के आधार पर जांच की और राशिदा को प्रयागराज से बरामद कर लिया।खेतासराय के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीडीआर के आधार पर पता चला कि राशिदा जीवित है और उसके प्रेमी के साथ है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि नदी में मिली लाश किसकी थी और क्यों परिजनों ने उसे राशिदा के रूप में पहचान लिया।पुलिस ने इस रहस्यमय मामले की गहराई से जांच शुरू करदी है और शव की असली पहचान के लिए सभी संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है। यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है और इस घटना ने सभी को हैरान कर दिय। है। वहीं शागिदा को लेकर जगह जगह चौक चौराहों जितनी मुंह उतनी वातें करते दिखे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें