जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जहानाबाद शहर के मखदूमाबाद टोला के निवासी, मोहम्मद महताब एवं मोहम्मद सद्दाव दोनों सहोदर भाई के निधन पर भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड रामाधार सिंह प्रखंड सचिव कांमरेड हसनैन अंसारी कार्यालय जिला सचिव राम उदय कुमार ने घर जाकर उनके परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना तथा परिवार पर आए इस महाविपत्ति के समय ढाढस बंधाते हुए पूरा पार्टी परिवार पीड़ितो के साथ एक जुटता एवं गहरी शोक संवेदना प्रकट किया| उन्होंने बताया कि मोहम्मद मेहताब कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे| जिनका इलाज पीएमसीएच पटना में चल रहा था |जहां उनकी मृत्यु कल दिनांक 4 9.2024 को शाम में हो गया था| उनका शव 9:00 बजे रात घर पर आया तो उनके दूसरे भाई मोहम्मद सद्दावको सब देखते ही उनके सीने में दर्द होने लगा |ईलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया| इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गया |परिवार के लोगों ने बताया कि मोहम्मद महताब अपनी पत्नी के साथ एक बच्चे तथा दो बच्चा एवं मोहम्मद सद्दाब भी अपनी पत्नी के साथ तीन बच्चियों छोड़ गए है|


