31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

श्रद्धालु भक्त माता रानी के सामने झुक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं

जगदूत न्यूज रोहतास ब्यूरो संदीप भेलारी सासाराम रोहतास जिले के शक्तिपीठ मां तारा चंडी धाम कैमूर पहाड़ी में विराजमान जहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त माता रानी के सामने झुक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और माता रानी श्रद्धालु भक्तों की हर मनोकामनाएं पूर्ण करती है, वहीं पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां ताराचंडी महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में 13 अप्रैल को किया जा रहा है, जहां पर अनेकों भोजपुरी स्टार गायक उपस्थित होने जा रहे हैं, अतः मां ताराचंडी कमेटी सभी लोगों से निवेदन करती है कि आप सभी 13 अप्रैल को मां ताराचंडी धाम में पहुंचकर संध्या 8:00 बजे से मां ताराचंडी महोत्सव देवी जागरण का रसपान करें, जहां पर कमेटी के सभी सदस्योंगण के साथ-साथ रोहतास पुलिस सुरक्षा की मद्देनजर तथा लोकसभा चुनाव में होने वाले आचार संहिता को पालन करते हुए इस कार्यक्रम को संपन्न करने का निर्णय लिया है, बताते चलें कि सासाराम की धरती मां ताराचंडी तथा शेरशाह सूरी के नाम से विख्यात है जो की इतिहास में भी पढ़ने को मिलता है, मां ताराचंडी महोत्सव कमिटी में जितने भी लोग हैं सभी लोगों का कहना है कि यह महोत्सव माता रानी के नाम से जागरण के रूप में होता है इसलिए की लोगों में एक प्रेम का संदेश जाए और इसी बहाने यहां आने वाले सभी श्रद्धालु भक्त माता रानी का आशीर्वाद तथा प्रसाद ग्रहण कर सकें!

इस कमेटी के अध्यक्ष डिंपू सिंह, सचिव महेंद्र साहू, संचालन कर्ता, फूलन पांडे तथा कमेटी के मुख्य सदस्य कमलेश महतो एवं दिलीप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू जी, रितेश पांडे, छोटे बाबा, विशाल गगन, आर्यन बाबू, शहनाज अख्तर, अंतरा सिंह प्रियंका, नंदिनी शर्मा, अर्चना तिवारी, अंजलि तिवारी, अक्षरा गुप्ता, बजरंग हिमांशु, सर्वजीत सिंह, शुभम भास्कर, आनंद तिवारी, आलोक रंजन, विकास पांडे, एकता मालन, राहुल रुद्रा, मनोज मंजुल तथा आदि नमन जैसे भोजपुरी देवी जागरण के लिए 13 अप्रैल को मां ताराचंडी धाम में उपस्थित हो रहे है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें