33.7 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

श्रीमती लक्ष्मी देवी कार्यालय परिचारी ,संजय कुमार उच्च वर्गीय लिपिक जहानाबादअंचल जहानाबाद का आकस्मिक निधन पर शोक सभा

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

श्रीमती लक्ष्मी देवी, कार्यालय परिचारी, अनुमंडल कार्यालय, जहानाबाद प्रतिनियुक्त जिला गोपनीय शाखा, जहानाबाद एवं श्री संजय कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक, सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ, जहानाबाद अंचल, जहानाबाद का दिनांक 14 अगस्त, 2023 को आकस्मिक निधन होने के कारण
आज जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर में उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित किया गया।
श्रीमती लक्ष्मी देवी, कार्यालय परिचारी, अनुमंडल कार्यालय, जहानाबाद प्रतिनियुक्त जिला गोपनीय शाखा, जहानाबाद जिनके जन्म तिथि 15.04.1968 एवं नियुक्ति की तिथि 23.03.1999 है। उन्होंने 24 साल 04 माह 21 दिनों तक कार्य किया।
श्री संजय कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक, सहायक निबंधक, सहयोग समितियाँ, जहानाबाद अंचल, जहानाबाद जिनकी जन्म तिथि 05.03.1975 एवं योगदान की तिथि 15.07.2021 है।
जिला पदाधिकारी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनके परिजनों को इस विकट परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत और शक्ति प्रदान करें। जिला पदाधिकारी के साथ-साथ जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं समाहरणालय जहानाबाद के कर्मीगण उपस्थित हुए एवं 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें