*नीतीश सरकार के 20 साल बेमिसाल, विकास और सामाजिक न्याय से बदली बिहार की पहचान : जदयू*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनता दल यूनाइटेड ने मंगलवार को जिले में “सुशासन का सार आपके द्वार” अभियान की गूंज और तेज कर दी। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर व पंचायतों की गलियों में घर-घर पहुंचकर नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया। आर्य समाज स्कूल रोड, मेन रोड, मील रोड, स्टेशन रोड, मुर्गियाचक, सन्हौली व कासीमपुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं ने “2025 फिर से नीतीश – बढ़ता बिहार, एनडीए सरकार”, 125 यूनिट बिजली फ्री, 11 सौ सामाजिक सुरक्षा पेंशन, युवाओं को सरकारी नौकरी व रोजगार, महिला सशक्तिकरण – सुन्दर बिहार विकसित बिहार जैसे नारे लगाते व उपलब्धियों को बताते हुए लोगों को जागरूक किया। हर घर पर स्टीकर चिपकाए गए और “सुशासन के 20 साल बेमिसाल” बुके भी बांटे गए। प्रदेश प्रवक्ता सह कार्यक्रम समन्वयक परिमल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल सामाजिक न्याय और विकास की अनूठी मिसाल हैं। बिहार की सूरत बदली है और प्रतिष्ठा देश-दुनिया में बढ़ी है।
जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जनता ने सुशासन को अपनाया है, और यह बयार जन-जन के द्वार बह रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को “इरादों का पक्का” बताते हुए कहा कि बिहार की तरक्की नीतीश जी की दूरदृष्टि से ही संभव हुई है।
प्रदेश सचिव सुमित कुमार ने भी एनडीए सरकार के कामों को बताया। राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण नीतीश सरकार की सबसे बड़ी देन है, और अब हम सब महिलाओं की जिम्मेदारी है कि 2025 में फिर से नीतीश जी को मुख्यमंत्री बनाएं। इस अभियान में प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य दीपक सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, शम्भू झा,महिला प्रभारी नीलम वर्मा, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो, बीएलए-1 राजीव रंजन, युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव फिरदोस आलम, जदयू नेत्री वीणा पासवान,अनुज कुमार शर्मा, पंकज कुमार चौधरी, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव,सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह,नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, हर्षवर्धन कुशवाहा,कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश आनंद, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू,नगर परिषद महिला अध्यक्ष मुन्नी जयसवाल, जयप्रकाश मौर्य, अंगद कुमार,कमल किशोर पटेल, दीपक कुमार सिंह, संजय कुमार प्रजापति समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए और लोगों को एनडीए सरकार बनाने का आह्वान किया।


