जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सीपीआई एमएल लिबरेशन के जिला कमेटी सदस्य एवं जे एन के टी के पूर्व शिक्षक कां राज किशोर यादव जी का दिनांक 1 जुलाई 2024 को लगभग 11:00 बजे रात्रि में निधन हो गया निधन की सूचना मिलते हैं सीपीआई एमएल के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार दास जिला कमेटी सदस्यअधिवक्ता प्राणेश कुमार जिला कमेटी सदस्य कां चंद किशोर सिंह शिक्षक नेता अरविंद हिमांशु शिक्षक नेता राजकिशोर यादव कोयला प्रिंस राज सहित बड़ी संख्या में लोग स्मृति शेष कामरेड राजकिशोर यादव जी के अंतिम दर्शन हेतु उनके सन्हौली स्थितआवास पर पहुंचे इस अवसर पर सीपीआईएमएल लिबरेशन खगड़िया ने सर्वप्रथम उन्हें अपने प्रतीक चिन्ह हसुवा हथोड़ा युक्त चादर उनके पार्थिव शरीर पर ओढ़ाया इसके बाद लिबरेशन के जिला सचिव अरुण कुमार दास जिला कमेटी सदस्य अधिवक्ता कां प्राणेश कुमार कामरेड चंद किशोर सिंह शिक्षक नेता अरविंद हिमांशु शिक्षक नेता राजकिशोर यादव आईशा के छात्र नेता प्रियांशु कुमार प्रिंस राज शिक्षक नेता संजय यादव सहित दर्जनों लोगों ने पुष्पमाला अर्पित कर दिवंगत माले नेता स्मृति शेष राज किशोर यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया उपस्थित जनसमूह ने कां राज किशोर यादव अमर रहे के नारे भी लगाए इस अवसर पर सीपीएम लिवरेशन के जिला सचिव कां अरुण कुमार दास ने कहा कि साथी राज किशोर यादव के असामयिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है उन्होंने आगे कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा कामरेड प्राणेश कुमार ने कहा कि स्मृति शेष राज किशोर यादव जी पार्टी के मजबूत साथी थे वह अक्सर जन आंदोलन में भाग लिया करते थे जन आंदोलन को विकसित कर पार्टी को ऊंचाई पर ले जाना ही कां राज किशोर यादव जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
स्मृति शेष कामरेड राजकिशोर यादव जी के अंतिम दर्शन हेतु उनके सन्हौली स्थित आवास पर पहुंचे
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


