34.3 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

13 जुलाई को पटना के गांधी मैदान से शांतिपूर्ण पैदल मार्च में लाठीचार्ज कर लोकतंत्र की हत्या किया बिहार सरकार ने- राजीव प्रताप रूडी

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

आज दिनांक 21जुलाई 2023 को पूर्व केंद्रीय मंत्री छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी जी कल्पा गांव शहीद स्वर्गीय विजय सिंह जिला महामंत्री भाजपा के घर पर संताबना देने पहुंचे ।पटना में 13 तारीख को हुए प्रदर्शन में सरकार के इशारे पर पुलिसिया लाठीचार्ज से शहीद हुए जिला महामंत्री स्वर्गीय विजय सिंह जी के घर पर उनके परिवार वालों से मुलाकात की और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि बिहार पुनः जंगलराज की ओर जा रहा है । विधानसभा मार्च में बिहार सरकार के इशारे पर पुलिस ने जो बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया जिसमें जहानाबाद के जिला महामंत्री स्वर्गीय विजय सिंह शहीद हो गए इनकी शहादत को हम जाया नहीं जाने देंगे और आने वाले दिनों में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोलन और तेज होगी और आंदोलन तब तक चलेगी जब तक कि उन्हें सत्ता की कुर्सी से हटा नहीं देते , उन्होंने कहा की सरकार निरंकुश हो गई है और जो हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन शिक्षकों के लिए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कर रहे थे उस पर उन्होंने लाठीचार्ज करवाया जिसमें जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय सिंह शहीद हो गए ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं । नीतीश कुमार मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की हत्या की है और अगर यह जंगलराज की सरकार लाठीचार्ज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं तो वह भूल जाएं हमारे कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और शहीद विजय सिंह के शहादत को हमारी पार्टी और हमारे कार्यकर्ता जाया नहीं होने देंगे और आने वाले चुनाव में इन्हें सत्ता से बाहर बिठाने का काम करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपके परिवार के साथ पूरा भाजपा हमेशा खड़ी रहेगी और आप लोगों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है पूरी भाजपा आपके साथ है। इनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू,जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय जिला महामंत्री धीरज कुमार, अनिल ठाकुर, जिला मंत्री ब्रजेश कुमार,जयप्रकाश केसरी,सुधीर शर्मा मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार, मनोज सिंह, महेंद्र कुमार, पूर्व जिला महामंत्री निरंजन कुमार बबलू जिला प्रवक्ता अशोक सिंह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि शेखर, उपाध्यक्ष सुजीत पासवान, गोपाल कुमार, मुकेश कुमार, शुभम राज,राकेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, संतोष चंद्रवंशी, गौरव कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें