32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

20 सितंबर को मनाया जाएगा आरपीएफ का 40 वां स्थापना दिवस समारोह

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पी के ठाकुर कि रिपोर्ट 

खगड़िया। 20 सितंबर को आरपीएफ का 40 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार राम ने बताया कि देश में रेल व रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए 20 सितम्बर 1985 को रेलवे प्रोटेक्शन फाॅर्स को केंद्रीय दर्जा मिली थी। तब से सम्पूर्ण भारत में स्थापना दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता हैं। जिले में भी 20 सितम्बर को 40 वाँ स्थापना दिवस, आरपीएफ बैरेक प्रांगण, उतरी रेलवे कॉलोनी खगड़िया में मनाया जाएगा। समाहरोह में आरपीएफ में कार्यरत जवान जिन्होंने अपने कार्य को कर्तव्य से निभाया उन्हें व विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता व समाजसेवीयो को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें