JNA/ संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर के ऐतिहासिक धरती पर आठ देशों के हॉकी के महारथियों के बीच चैंपियनशिप का महा मुकाबला
*हीरो एशिया कप 2025*
का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन के क्रम में *ट्रॉफी गौरव यात्रा* का आयोजन 22 अगस्त 2025 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से डुमरा हवाई अड्डा मैदान में किया जाएगा। ट्रॉफी गौरव यात्रा के सफल आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, प्रभारी पपदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता तथा अन्य पदाधिकारी तथा विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
22 अगस्त 2025 को ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम का होगा आयोजन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


