जगदूत न्यूज बिहार बेगूसराय ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट बेगुसराय गणेशदत्त महाविद्यालय बेगूसराय में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी द्वारा शहीद ऋषि द्वार का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अतिथि द्वारा स्थानीय सांसद विकास निधि से सभागार सह परीक्षा भवन का शिलान्यास और पुस्तकालय भवन के द्वितीय तल पर बने सभागार का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य हैं कि आज हम अपने सपूत की स्मृति को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां पर खड़े हैं। भारत की मिट्टी वीरों की शहादत के लिए सदैव ऋणी है। आज जो भी भारत की एकता अखंडता को खंडित करने का काम करेगा उसे हमारे देश के युवा जोरदार जबाब देंगे। वही कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने कहा की आज हम सब शहीद को सम्मान देने के लिए नहीं बल्कि शहीद की शहादत से हम सब लोग आज सम्मानित हो रहे हैं। यह हम सबके लिए फक्र है कि शहीद ऋषि के नाम पर हमने महाविद्यालय को सजाने का काम किया है। वहीं उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों से कहा कि मेरे लिए सबसे बेहतर या होगा यहां पर अध्ययन और अध्यापन का कार्य हो। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की कहानियों और वह आडंबरों से हमें बचने की जरूरत है। समस्याओं के बीच ही हमें अपने आप को निखारने की जरूरत है जो भी समस्याएं हैं उसका निराकरण किया जाएगा और महाविद्यालय को शिक्षण व्यवस्था से लैस किया जाए। वही स्वागत भाषण करते हुए प्रो कमलेश कुमार ने कहा कि महाविद्यालय सतत अपने विकास को लेकर सजग है। यह अलग बात है कि हमारे पास कई समस्याएं हैं जहां एक तरफ शिक्षकों की कमी है वही शिक्षकों का मानदेय भी कई महीने से लंबित है। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो राम अवधेश कुमार ने कहा कि महाविद्यालय अपने समस्याओं के बीच निदान का रास्ता निकालते हुए आगे बढ़ रहा है।
महाविद्यालय में शिक्षण व्यवस्था हो इसको लेकर हम सब शिक्षकों के साथ काम कर रहे हैं। खास करके छात्रों की जो समस्याएं हैं उसका निदान कैसे हो इसके लिए हम सब विस्तार केंद्र के माध्यम से उसे आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ कुन्दन कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रो अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो अजीत कुमार के नेतृत्व में एनसीसी के बच्चों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री और कुलपति द्वारा के पी जायसवाल पुरातात्विक संग्रहालय का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर डॉ चंद्रभूषण प्रसाद सिन्हा, प्रो अंजनी कुमार, डॉ देवनीति प्रसाद सिन्हा, डॉ शशिकांत पांडेय, प्रो कृष्ण कुमार, प्रो जिक रुल्ला खान, प्रधान सहायक कामेश्वर सिंह, मो इब्राहिम सहित अन्य उपस्थित थे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी द्वारा शहीद ऋषि द्वार का उद्घाटन किया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


