33.1 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

जदयू नेताओं ने मनाया सीएम सहित चार नेताओं का जन्मदिन

*बिहार के कयाकल्प के लिए ही हुआ नीतीश कुमार का अवतरण:बबलू मंडल*

*दीर्घायु होंने की कामनाओं के साथ दिया बधाई एवं शुभकामनाएं*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 73 वें जन्मोत्सव के साथ जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल एवं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री का एक साथ जन्मदिन शुक्रवार को एक होटल के कर्पूरी सभागार में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के द्वारा तीर चुनाव चिह्न प्रतीकात्मक केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।नेताओं ने एक – दूसरे को केक खिलाकर उत्साह का इजहार किया ।
मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि बिहार के कायाकल्प के लिए ही लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अवतरण हुआ है।जबसे वे बिहार के 22 वें सीएम पद का कमान संभाले हैं तबसे अनवरत बिहार विकास के नया आयाम लिख रहे हैं।बिहार का प्रतिष्ठा देश और दुनिया में बढ़ा है।उन्होंने सीएम के स्वस्थ और दीर्घायु होंने की कामनाओं के साथ उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
जबकि प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अजय मंडल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो0 रूस्तम अली, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी,जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,पंकज चौधरी, मो0 फिरदोस आलम , छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, युवा जदयू नेता जयजयराम कुमार,अंगद कुमार ,मो0 जमशेद आलम,पूर्व नगर पार्षद् जीतेन्द्र पासवान एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि ने जिला अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता को बुके एवं गिफ्ट्स भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिया । जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला व प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री सहित उक्त सभी नेताओं ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व जिला अध्यक्ष के स्वस्थ, सुखी,सुदीर्घ व उपलब्धिपूर्ण जीवन की कामना ईश्वर से किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें