22.5 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

8 अगस्त को मां जानकी मंदिर पुनौरा धाम का शिलान्यास कार्यक्रम किया जाना है

JNA संपादक अरुण कुमार गुप्ता 8 अगस्त को मां जानकी मंदिर पुनौरा धाम का शिलान्यास कार्यक्रम किया जाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के निमित जिला प्रशासन सीतामढ़ी के द्वारा हर स्तर पर तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं एवं उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ सरकार के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया जा रहा है।

इस क्रम में आज आयुक्त तिरहुत प्रमंडल, श्री राजकुमार पुनौरा धाम स्थित कार्यक्रम स्थल को विजिट किया। आयुक्त महोदय के द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, भूमि पूजन स्थल, सभा स्थल, हेलीपैड स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं समुचित ढंग से पूर्ण कर ली जाए ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस एवं ट्रैफिक अधिकारियों का स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया, वर्षा के कारण जल जमाव की स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त को युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया दिया गया । आयुक्त महोदय ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर तैयारी में कोई चूक नजर नहीं आनी चाहिए। आयुक्त महोदय के द्वारा विद्युत विभाग, पथ निर्माण विभाग ,पीएचईडी को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल के सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। आयुक्त महोदय के द्वारा सर्किट हाउस सीतामढ़ी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडे, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन तथा अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें