जगदूत न्यूज बेगुसराय से मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय सदर प्रखण्ड के धबौली पंचायत के कोठिया गांव में गुरुपुर्णिमा के शुभ अवसर पर 18 वें वर्ष की अमृत बेला ” मेरे गुरु शिव ” एक दिवसीय शिव गुरु महोत्सव का पुन: स्वर्णिम अवसर का आयोजन किया गया । जिसका मंच संचालन शिव शिष्य नारायण साह ने किया। डा० राजकुमार आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक गुरु के साथ ही अध्यात्मिक गुरु बनाने की आवश्यकता ही अनिवार्यता है।
उच्च शिक्षित व्यक्ति एस पी ,कलक्टर बनकर माता पिता को वृद्धाश्रम में पंहुचाकर मंदिर मंदिर भगवान को खोजता फिरता है लेकिन गरीबी में जीवन गुजर बसर करने वाला अध्यात्मिक व्यक्ति अपने माता पिता में ही भगवान ढूंढ लेता है। मुख्य अतिथि दलसिंहसराय के शिव शिष्य डा० कैलाश महतो ने अपने भजन ” जगत में कोई नहीं परमानेन्ट “मुख्य वक्ता शिव शिष्या सुनीता, विजय कुमार राय, देव कुमार, भोला, फुलेना राय,रामदेव पासवान, सुरेश कुमार आदि ने अपने चर्चा तथा भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। आयोजक शिव शिष्य डा० रंजीत गुरु भाई ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
प्रत्येक व्यक्ति को शैक्षणिक गुरु के साथ साथ अध्यात्मिक गुरु बनाने के अनिवार्यता है- डा० राजकुमार आजाद
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


