28.5 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

आरक्षण को लेकर राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव द्वारा देश को दिग्भ्रमित किया जा रहा है -अनामिका सिंह पटेल

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद । बिहार विधान परिषद सदस्य सह आरक्षण समिति विधान परिषद की अध्यक्ष अनामिका सिंह पटेल का स्थानीय परिषद में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया।विधान परिषद बनने के बाद अपने गृह जिला में पहली बार आयी अनामिका सिंह पटेल को सर्वप्रथम भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने अंगवस्त्र से स्वागत किया, वहीं जदयू के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के द्वारा बुके से स्वागत किया गया। पशु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार एवं भाजपा नेत्री सुनीता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा द्वारा विधान परिषद का स्वागत अंग वस्त्र से किया। विधान परिषद आरक्षण समिति विधान परिषद की अध्यक्ष अनामिका सिंह पटेल ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि आरक्षण को लेकर राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव द्वारा देश को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा बनाया गया संविधान प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के रहते हुए किसी की औकात नहीं है कि कोई हाथ भी लगा दे। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ देश की सीमा भी सुरक्षित है, किसान भी सुरक्षित हैं और घर की बहू बेटियां भी सुरक्षित हैं। परिसदन में जद यू के प्रदेश सचिव डॉ निरंजन अम्बेडकर, रिंकी मालाकार, मनोरमा देवी , भाजपा के जिला मंत्री ब्रजेश कुमार, पुष्पा कुमारी, मनोज पासवान, विजय कुमार सत्कार जहानाबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, रतनी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, जदयू के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणधीर पटेल,मखदुमपुर जदयू के मंडल अध्यक्ष पप्पू जी मनोरमा देवी, मुरारी यादव, राजु पटेल, मनोज पटेल, संजय बाबा , सरयू साव, गोपाल शर्मा सहित एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ता ने विधान पार्षद को फुल मालाओं से स्वागत किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें