जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से हरिशेखर कुमार यादव ब्यूरो चीफ खगड़िया बिहार
पसराहा थाना परिसर में बड़े ही आन बान शान से आजादी के 76 वी वर्षगांठ पर तिरंगे को सलामी दिए। 15 अगस्त 2023 के मौके पर स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर पसराहा थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास के अगुवाई में बड़े ही शान से राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया गया।
झंडोत्तोलन समापन करने के तत्पश्चात भारत माता की जय जय कार. भारत माता की जय. ध्वनि की जय जयकार से थाना परिसर गुंजायमान हो उठा. तथा तमाम देश के वीर सपूत महापुरुष का नाम ले लेकर क्रमबद्ध तरीके से अमर रहे. अमर रहे.. के उद्घघोंष से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिये।
वही मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय गान गाते हुए. आगे उन्होंने कहा.. मिटेंगे हम; तुझे मिटने नहीं देंगे! लिखेंगे खून से इतिहास; तिरंगे को कभी झुकने नहीं देंगे!!
वहीं पसराहा थाना क्षेत्र के तमाम प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सराहनीय रही। जिला परिषद प्रतिनिधि गौरव यादव, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह, पूर्व उप प्रमुख नागेश्वर मेहता, पूर्व मुखिया राजेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य रोहिन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नगीना सिंह, सीएसपी संचालक सुनील यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल यादव, सरपंच प्रतिनिधि रणवीर यादव, सरपंच रीना देवी, डॉ० सुवालाल चौरसिया, उपप्रमुख नीरज चौरसिया, दिवाकर शर्मा, अरविंद भगत, मोहम्मद जब्बार आलम, सुरेशचंद्र तिवारी, पूर्व मुखिया राजो शर्मा, पूर्व मुखिया छत्री शर्मा, अदयानंद सिंह, संजय यादव, पूर्व समिति सदस्य वीरो यादव आदि सहित सैकड़ो की संख्या में मौजूदगी कायम रहे।


