जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जहानाबाद: मां कमला चन्द्रीका जी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सभी कॉलेज परिसर में भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर सिद्धार्थ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में स्थानीय सांसद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी ने झंडोत्तोलन किया तो वहीं इस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन शिक्षाविद प्रो डॉ चन्द्रीका प्रसाद यादव जी ने रामलखन सिंह यादव कॉलेज में झंडोत्तोलन किया। मां कमला चन्द्रीका जी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सचिव डॉ अजय कुमार, सांई कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सचिव प्रो चन्द्रप्रकाश, रायबहादुर बीएड कॉलेज एवं रायबहादुर आईटीआई में रंजन कुमार ने झंडा फहराया और मां कमला चन्द्रीका जी विद्यापीठ हुलासगंज में सचिव डॉ संजय कुमार जी ने झंडोत्तोलन किया ।
इस मौके पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में झंडोत्तोलन के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और स्वतंत्र दिवस पर परिचर्चा की गई यहां आगत अतिथिओं ने संबोधन भी किया जिसमें प्रो गुलाम असदक, डॉ जयंत कुमार, अशोक कुमार “प्रियदर्शी”, प्रो रंजन कुमार, बबलु शर्मा सहित सैंकड़ों छात्र छात्राएं शामिल हुए ।


