*श्री रत्नेश सादा का शराब बंदी को लेकर हाजीपुर महादलित वस्ती में कार्यक्रम, ‘‘शराब को ना, शिक्षा को हाँ’’ का दिया मूलमंत्र*
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद मद्य निषेध ,उत्पाद एवम् निबंधन विभाग, बिहार, शराबबंदी पर काको प्रखंड के, हाजीपुर में, अवस्थित महादलित बस्ती में, कला जत्था एवं जीविका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा जिलावासियों को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया गया की शराब की लत से बचे एवं सतत जीवकोपार्जन जैसी योजनाओं से जुड़कर समाज के मुख्य धारा में शामिल हो ,जिससे कि आप विकास में अपना योगदान दे सके। अपने परिवार के लिए संबल बने ताकि समुदाय, समाज एवं राज्य तरक्की के तरफ अग्रसर हो सके। माननीय मंत्री के द्वारा सभी को मूल मंत्र दिया गया कि,“शराब को ना ,शिक्षा को हाँ“ कहे।कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक ,श्री अरविंद प्रताप सिंह भी मौजूद थे। जिला में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के आलोक में सितम्बर माह में उत्पादविभाग द्वारा 509 जगहों पर छापामारी की गई है, जिसमें 265 लोगो की गिरफ्तारी हुई है एवं 2145 लीटर देशी शराब, 78 लीटर विदेशी शराब एवं 189930 किलोग्राम अवैध जावा महुआ की जब्ती हुई है। विगत माह में 531 स्थानों पर छापेमारी की गई थी एवं 288 गिरफ्तारियां हुई थी। कुल 329 लीटर शराब की जब्ती भी विगत अगस्त माह में हुई है।इस अवसर पर कला जत्था की टीम के द्वारा मनोरंजन नाटय मंचन के द्वारा लोगो को शराब की लत से होने वाले दुष्परिणामों की जीवंत झलकियां दिखाई गई, कि किस प्रकार नशे की लत परिवार के साथ-साथ समाज को भी अपने कुचक्रो में विनास के तरफ ले जाती है। कला जत्था की टीम ने आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से लोगो में शराब से बचने का संदेश दिया।01 अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी की घोषणा की गई एवं वर्ष 2016 से ही बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम भी राज्य में लागू है। कानून व्यवस्था एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में शराबबंदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस अवसर पर उत्पाद अधीक्षक, जीविका के पदाधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में जीविका दीदियां,महादलित बस्ती के लोग एवं जिला के अन्य आमजन उपस्थित थे।


