33.4 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पांडेय के आदेशानुसार शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों का भौतिक सत्यापन दिनांक 21 अगस्त 2023 से 23 अगस्त 2023 तक समय( 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक) जिले के विभिन्न थाना परिसर में किया जाएगा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन दिनांक 10 अप्रैल 2023 से 12 अप्रैल 2023 तक कराया गया है । उक्त तिथि में शत-प्रतिशत शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है । इसी संदर्भ में जिले के वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी जो वर्ष- 2023 के लिए पूर्व निर्धारित तिथि को भौतिक सत्यापन नहीं करा पाये हैं ,उन्हें अनुज्ञेय शस्त्र यथा अनिषिद्ध छिद्र/रिवाल्वर /पिस्टल /राइफल/ एक नाली बंदूक /बंदूक का थाना वार भौतिक सत्यापन के लिए शस्त्र निरीक्षी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए शस्त्र के सत्यापन हेतु प्राधिकृत किया गया है। अनुज्ञप्तिधारी के शस्त्र अनुज्ञप्ति पर धारित शस्त्र का सत्यापन 21 अगस्त 2023 से 23 अगस्त 2023 तक समय( 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक) निर्धारित स्थल पर संपादित किया जाएगा।

शस्त्र का सत्यापन स्थल इस प्रकार है- नगर थाना एव गंगौर ओ0पी0 क्षेत्र के लिए शस्त्र भौतिक सत्यापन स्थल नगर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार प्रखंड विकास पदाधिकारी खगडि़या द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लिए मुफ्फसिल थाना परिसर में, अंचल अधिकारी खगड़िया द्वारा चित्रगुप्त नगर थाना एंव मोरकही थाना हेतु चित्रगुप्त नगर थाना परिसर में, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी द्वारा गोगरी थाना एंव पौरा ओ0पी0 हेतु गोगरी थाना परिसर में, प्रखंड विकास पदाधिकारी , गोगरी द्वारा महेशखूँट थाना हेतु महेखूँट थाना परिसर में, अंचल अधिकारी , गोगरी द्वारा पसराहा थाना हेतु पसराहा थाना परिसर में, प्रखंड विकास पदाधिकारी परबतत्ता द्वारा परबत्ता थाना एवं भरतखंड ओ0पी0 हेतु परबतत्ता थाना परिसर में , अंचल अधिकारी परबत्ता द्वारा मङैया ओ0पी0 हेतु मङैया ओ0पी0 थाना परिसर में, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेलदौर बेलदौर थाना हेतु बेलदौर थाना परिसर में, प्रखंड विकास पदाधिकारी,चौथम द्वारा चौथम थाना हेतु चौथम थाना परिसर में, प्रखंड विकास अधिकारी ,मानसी द्वारा मानसी थाना हेतु मानसी थाना परिसर में, प्रखंड विकास पदाधिकारी अलौली द्वारा अलौली थाना एवं अमौसी ओ0पी0 हेतु अलौली थाना परिसर में शास्त्र का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें