जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी बलहा शारदीय नवरात्र शुरू होते ही रविवार से मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत स्थित बलहा बाजार गांव समेत पूरे इलाका मातारानी की पूजा व भक्ति से सरोबार हो गया है। बलहा गांव में मां दुर्गा महारानी के प्रसिद्ध मंदिर का इितहास करीब सौ वर्षों से से अधिक का है। ग्रामीण पूजा व्यवस्थापक मुरारी समेत अभिषेक मिश्रा व मन्नु मिश्रा बताते हैं कि मां का यह दरबार काफी जाग्रत है। यहां मांगी गई मनोकामना मातारानी जरूर पूरी करती है। यहां शारदीय नवरात्र के दौरान मेला भी लगता है । वहीं मंदिर में मूर्तिकार द्वारा मां अंबे की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया गया कि यहां शारदीय नवरात्र के दौरान मैया महारानी की पूजा तांत्रिक व योगिनी विधि विधान से होती है । मंदिर के पुजारी श्रवण ठाकुर व आचार्य गोपाल भगत के रूप में संत जी होते हैं। पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने बताया कि यहां मातारानी की प्रतिमा का विसर्जन 25 अक्टूबर को सुबह में पारंपरिक तरीके से होगा। वहीं पूजा मेला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी उपा अध्यक्ष राजीव कुमार पंकज सचिव प्रकाश पासवान ने बताया कि यहां अष्टमी से दसवीं पूजा की रात तक मेला लगता है। 23/24 अक्टूबर की रात रासलीला कार्यक्रम होगा। इस मंदिर के प्रति इस गांव के अलावे आसपास के कई गांवों के लोगों की अटूट श्रद्धा व विश्वास है। पूजा कमेटी व नवयुवक संघ यहां सभी तरह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।


