37.3 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

जिला पदाधिकारी अमित कुमार पाण्डे द्वारा आज जन संवाद कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न किया

*गोगरी प्रखंड के महेशखुंट ग्राम पंचायत भवन तथा ईटहरी पंचायत में जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार पाण्डे द्वारा आज जन संवाद कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोगरी प्रखंड के महेशखुंट ग्राम पंचायत भवन तथा ईटहरी पंचायत में जन संवाद स्थापित किया गया। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और उनसे सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त किया गया।जन संवाद में जिलाधिकारी खगड़िया द्वारा लोगों को सरकार की 44 विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारी के माध्यम से जानकारियों उपलब्ध करवाई गई। उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने विभाग के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं विभिन्न योजनाओं जिसमें स्वास्थ्य, आवास योजना, सड़क ,विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पेंशन योजना, उत्पाद विभाग, मत्स्य, कल्याण विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग पीएचईडी, बैंकिंग, महिला सुरक्षा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं, के बारे में अवगत कराया गया।जन संवाद में उपस्थित पुलिस अधिक्षक द्वारा विशेष रूप से 112 की सुविधा,थाना द्वारा बनाए गए पंचायत स्तरीय वॉट्स ऐप ग्रुप से लोगों को जुड़ने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उपविकस आयुक्त द्वारा आवास योजना एवम अपर समाहर्ता द्वारा भूमि संबंधी मामलों की जानकारी दी गई।जन संवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उपस्थित ग्रामीणों से वार्तालाप किया गया। वार्ता के क्रम में लोगों द्वारा कई विषयों पर सरकार को धन्यवाद देते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों में बिजली, पानी ,सड़क के क्षेत्र में काफी कार्य किया गया है। वहीं कई लोगों द्वारा अपनी समस्याएं भी उठाई गईं जैसे, घर के पास सड़क निर्माण को लेकर, ग्रामीण प्रदीप प्रसाद यादव द्वारा परिमार्जन आवेदन को लेकर,वासुदेव बिहारी द्वारा बारिश में महेशखूं के वार्ड 10,11में जल जमाव की निकासी की समस्या,महेशखूंट चौक पर बस स्टैंड एवम शौचालय को लेकर, एन एच 31 पर होने वाली दुर्घटना के संबंध में बातें उठाई गई। इसके अतिरिक्त भूमि विवाद ,भूमिहीन को 5 डिसमिल जमीन दिए जाने,आवास योजना,सरकारी जमीन पर आवास निर्माण,प्रोत्साहन राशि नही मिलने,स्कूल के शिक्षा ,मृतक अनुदान ,बिजली बिल, ट्रांसफार्मर के खराब होने,बारिश के कारण रोड और नाला की समस्या,आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 4 में नही होने, डेंगू से बचाव हेतु छिड़काव करवाने,गैर मजूर्वा जमीन का रशीद कटवाने,जल नल संबंधी, गोल्डन कार्ड, शौचालय का पैसा , इंदिरा आवास की मजदूरी का भुगतान, इत्यादि विषयों को उठाया गया । जन संवाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से जनसंवाद के क्रम में वृद्धजनों को वृद्धापेंशन से संबंधित योजनाओं के प्रति विशेष रूप से जन जागरूक किया गया, उपस्थित वृद्धजनो को समय पर जीवन प्रमाणीकरण करने का अनुरोध किया गया,धान अधिप्राप्ति संबंधित कार्यक्रम के संबंध में जन जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया,रास्ता विवाद के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के पास वाद दायर करने,अभियान बसेरा 2 के तहत भूमिहिनो का सर्वे करने,लोक शिकायत कानून के प्रति जानकारी, जमाबंदी को आधार से जोड़ने, सात निश्चय योजना,आरटीपीएस अधिनियम के तहत जाति आवासीय प्रमाण पत्र बनाने,बिजली बिल सुधार हेतु कैंप लगवाने इत्यादि के विषय में जागरूक करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आदेश दिया गया।इस जन संवाद के अवसर पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी , अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, पीएचईडी के अभियंता, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोगरी एवम जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी के साथ काफी संख्या में महिलायें, पुरूष आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें