जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बाल विद्या मंदिर के 33वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में गायत्री पूजन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय निदेशक अक्षय कुमार सपरिवार, सभी शिक्षक गण एवं सभी छात्र-छात्रों ने अखिल भारतीय गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित पूजन एवं यज्ञ में सम्मिलित होकर विश्व कल्याण की कामना किया l इस पूजन की शुरुआत गायत्री महामंत्र के उद्घोष से हुआ,जहां सभी बच्चों ने त्रिकुंडीय यज्ञ में शामिल होकर आहुति प्रदान कर यह संकल्प किया कि हम सदैव सत्यपथ का अनुसरण करते हुए अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्ति करने के प्रति कर्तव्यबद्ध होना चाहिए, हमें लोभ लालच ईर्ष्या एवं बुरी आदतों का परहेज करना चाहिए l
इस यज्ञ में पूरा विद्यालय परिवार भक्तिमय होकर देवताओं के स्तुति,भजन एवम् प्रार्थना किया l यह शिक्षण संस्थान विगत 33 वर्षों से जहानाबाद के क्षेत्र में ज्ञान के साथ-साथ संस्कार ,संस्कृति बच्चों के अंदर समाहित करने का कोशिश किया है l विगत वर्षों में यहां के बच्चे कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर विभिन्न प्रकार के जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रहे हैं l विद्यालय निदेशक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस पूजन एवं यज्ञ के माध्यम से सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए उन्हें बधाई ज्ञापित किया एवम् हमेशा सत्यपथ की ओर जाने को मार्गदर्शित किया l
उक्त मौके पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार से मुख्य पुरोहित एवं वक्त के रूप में श्रीमान मुकेश कुमार जी एवं श्रीमान दिनेश जी, सभी अभिभावक शिक्षक गण में, प्रमोद कुमार, आमोद कुमार,रामजीवन प्रसाद, सनोज कुमार दीनदयाल कुमार, विनोद कुमार रविरंजन कुमार, राहुल कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार एवम् सभी शिक्षिकाओं में सरोज कुमारी, पूनम कुमारी, प्रीतुल, वंदना, विजेता कुमारी एवम् समस्त गायत्री परिवार मौजूद रहे l


