जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद संध्या समय में इंडिया महागठबंधन की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया ।जिसमे CPI, माले,जनता दल,कांग्रेस आई एवं अन्य दल के नेताओं ने टायर जलाकर अंबेडकर चौक से बाजार मेन,पंच महल्ला, मल्लह चक मोड़,कृष्ण महिला कॉलेज होते हुए स्टेशन पहुंचा ।जहां इंडिया महागठबंधन के सभी दल के लोग 9 जुलाई2025 को बिहार बंद का आह्वान किया ।स्वास्थ्य मेडिकल अति आवश्यक कार्य को छोड़कर सभी बंद रहेंगे ।चक्का जाम का आह्वान किया गया है ।रेल बस प्रतिष्ठान बंद रहेंगे ।इन्होंने एक स्वर में कहा चुनाव आयोग के द्वारा जो मतदाता सूची सत्यापन फरमान जारी किया गया है, वह वापस लिया जाए ।वरिष्ठ कांग्रेस आई नेता रामजी प्रसाद रमेश प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल नेता,शशि रंजन प्रसाद यादव उर्फ पप्पू प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल,कांग्रेस के भूषण प्रसाद प्रवक्ता, कन्हाई प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस ( ई),विधायक धोसी विधानसभा रामबली सिंह यादव,संयोजक सुरेंद्र प्रसाद मिस्त्री सी पी आई (एम),दिनेश प्रसाद,जगदीश प्रसाद CPI,वरिष्ठ अधिवक्ता गिरजानंदन सिंह .,परमहंस राय कई लोग उपस्थित होकर बंद का आह्वान किया ।


