जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी चौथा रामभक्त दम्पति बिमला देवी रामलखन पौद्दार मेमोरियल निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता आज 10 जुलाई को । नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वावधान में चौथा रामभक्त दम्पति बिमला देवी रामलखन पौद्दार मेमोरियल निशुल्क मानसी प्रखण्ड स्तरीय रेपीड शतरंज प्रतियोगिता 10 जुलाई को मानसी नगर पंचायत स्तिथ मानसी के प्रसिद्ध गरीब दास ऐकेडमी में सुबह नौ बजे से अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में कराया जायेगा। यह अभ्यास शतरंज प्रतियोगिता मानसी प्रखण्ड स्तरीय होगा, इसमें मात्र तीस खिलाड़ी शामिल होंगें और कुल पांच राउंड का खेल कराया जायेगा। अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत ने संयुक्त रुप से बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी सह सिनियर नेशनल आर्बिटर केशव कुमार यशवन्त रहेंगे उनकी सहायता में राज्य के प्रसिद्ध युवा शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त रहेंगे। अकादमी के कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार ने कहा कि प्रथम से ग्यारह स्थान प्राप्त करने बाले खिलाड़ी को मेडल और सभी तीस खिलाड़ी को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में अतिथि के रुप में स्थानीय संतोष चन्द्रवंशी, शिक्षक मुरलीधर साह, अरविंद कुमार, तेजनारायन यादव, ग्राम स्वराज संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार, आर्यन कुमार, नशा मुक्त भारत के जिला सचिव अजित कुमार सिंह आदि मौजूद रहेंगे।


