JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में बुधवार को गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व देखभाल एनसी जांच को लेकर सिविल का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के गर्भवती महिलाएं शामिल हुए। बताते चलें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में दो टेबुल एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पीरनगरा में एक टेबुल लगाया गया। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में करीब डेढ़ सौ गर्भवती महिलाओं का जांच पड़ताल किया गया। वहीं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पीरनगरा में 45 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को एनसी जांच के दौरान करीब 195 महिलाओं का जांच पड़ताल हुआ, जांच पड़ताल के दौरान महिलाओं की चिकित्सीय जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, वजन सहित अन्य जरूरी परीक्षण किए गए। जांच के बाद प्रत्येक महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, थैलेसीमिया, मल्टीविटामिन, विटामिन सी और ओ आर एस की गोलियां प्रदान की गई। इसके बाद ही उन्हें पोषण उक्त आहार लेने समय-समय पर जांच करने और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गई। मौके पर महिला डॉक्टर अजमा दाऊदी, डॉ अरविंद कुमार, डॉक्टर विनोद कुमार, फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार, एएनएम सुप्रिया कुमारी, वंदना कुमारी, मोहिनी कुमारी, एलटी प्रमोद कुमार, विजय कुमार गौतम समेत गर्भवती महिलाएं के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर के कर्मी मौजूद थे।


