जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धीरज कुमार ने विपक्ष द्वारा आहूत बिहार बंद को पूरी तरह विफल करार देते हुए कहा कि जहानाबाद की जागरूक जनता ने इस बंद का पूर्णतः बहिष्कार किया। आम लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त रहे और जिले भर में बंद का कोई असर नहीं दिखा। यह स्पष्ट संकेत है कि जनता अब राजद और उसके सहयोगियों की नकारात्मक एवं विघटनकारी राजनीति से ऊब चुकी है और उसे पूरी तरह नकार चुकी है।
श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और उसके सहयोगियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर आम नागरिकों के साथ अभद्रता की, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और दुकानों में लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया, जो पुनः जंगलराज की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब राजद की गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर वापस नहीं आने देगी। यही राजद का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।
उन्होंने कहा कि जो पहले जंगलराज में हुआ करता था, वही मानसिकता आज भी राजद के नेतृत्व में विद्यमान है। अगर उन्हें मौका मिला, तो वे बिहार को फिर जातीय उन्माद और अव्यवस्था के अंधेरे में धकेलने में देर नहीं करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मंच से वे ‘माय बहन सम्मान योजना’ की बात करते हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता बंदी के दौरान महिलाओं से अभद्रता कर रहे हैं, जो उनकी कथनी और करनी में भारी अंतर को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि जहानाबाद की जनता लोकतंत्र में पूर्ण विश्वास रखती है और लोग अपने-अपने बीएलओ से मिलकर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। यह चुनाव आयोग के प्रति जनता के सहयोग और लोकतंत्र की मजबूती का परिचायक है।
भाजपा नेताओं ने की तीखी निंदा
राजद समर्थकों द्वारा आम जनमानस के साथ अभद्रता, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, दुकानों में लूटपाट और डराने-धमकाने जैसी घटनाओं की भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है।
निंदा व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुड्डू, सर्वेश वर्मा, कृष्णकांत कुमार, जेपी केसरी, कृष्णा गुप्ता, मुन्नी चंद्रवंशी, नागेंद्र मेहता, अन्नपूर्णा भास्कर, जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, शुभम राज मिट्ठू, अमरेंद्र कुमार, जिला मंत्री रवि शेखर, बृजेश कुमार, महेंद्र कुमार, गणेश चौधरी, सुनीता देवी, शैलेश कुमार, विजय सत्कार, रामशुभग शर्मा, मनीष केसरी, संतोष चंद्रवंशी, रिजु साव, अमृत वर्मा, कुणाल गुप्ता सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी नेताओं ने इस विफल बंद और विपक्षी दलों की अराजकता की निंदा करते हुए जनता से लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की।
बंद रहा पूरी तरह निष्फल , जनता ने किया बहिष्कार
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


