28.5 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

मतदाता पुनरीक्षण पर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहे हैं राजद नेता ,जदयू

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जदयू ने राजद नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि खुद राजद के विधायक और बड़े नेता इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपने मतदाता सूची का पुनरीक्षण करवा चुके हैं। जहानाबाद विधानसभा से राजद विधायक सहित कई वरिष्ठ राजद नेताओं ने पहले ही अपने नामों का पुनरीक्षण करवाया है। इसके बावजूद वे आम लोगों के बीच जाकर यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं और यह कार्य जानबूझकर किया जा रहा है। जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि यह सरासर महागठबंधन की राजनीतिक नौटंकी है। राजद नेताओं का मकसद केवल जनता को गुमराह करना और प्रशासन पर बेबुनियाद आरोप लगाना है। वे स्वयं अपना नाम सूची में सबसे पहले सत्यापित करवा चुके हैं, फिर भी जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं,यह कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराया जो कि संविधान के दायरे में हैं।महागठबंधन द्वारा किया जा रहा कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान है। कार्यालय प्रभारी मुरारी यादव ने बताया कि राजद प्रवक्ता शशि रंजन पप्पू और लालसेबिगहा के संजय यादव जैसे नेता स्वयं पुनरीक्षण कार्य में शामिल रहे हैं, और अपना गणना पपत्र भरकर जमा कर दिए हैं ,इसके बावजूद वे मीडिया में भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। यह दोहरी राजनीति अब जनता समझ चुकी है। मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष मधेश्वर यादव ने कहा कि राजद का यह रवैया लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है। यह आवश्यक है कि जनता सच्चाई को समझे और किसी भी भ्रामक प्रचार से प्रभावित न हो। निर्वाचन आयोग का कार्य पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है। जदयू नेताओं ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा में अपने मतदाता सूची की जांच एवं सुधार अवश्य कराएं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें