JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर प्रशांत किशोर 13 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय अवस्थित गांधी इंटर विद्यालय बेलदौर पहुंचेंगे। जहां प्रस्तावित बिहार बदलाव सभा को संबोधित करेंगे इसकी तैयारी जोर-जोर से जारी है। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल के साथ-साथ जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहा है। वही जन स्वराज नेता डॉ नितीश कुमार ने बताया बिहार बदलाव सभा सिर्फ एक सभा नहीं है, बल्कि बिहार के भविष्य के साथ-साथ बेलदौर विधानसभा के भविष्य पर मंथन किया जाएगा। इसके सफलता को लेकर वह गांव जाकर लोगों से बिहार बदलाव सभा में भाग लेने की अपील कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा बिहार बदलाव सभा बेलदौर में ऐतिहासिक होगी। उक्त सभा में अंगिका लोकगीत के मशहूर गायक सुनील छैला बिहारी भी शिरकत करेंगे। तैयारी को लेकर जन स्वराज कार्यकर्ता प्रवीण कुमार, केशव कुमार,बच्चन सिंह, प्रभात कुमार, प्रमोद कुमार, ओम नमः शिवाय, जग्गू सागर, लालो साह, बबलू साह, बारिश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं।


