25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

भारतीय नाई समाज परबता प्रखंड की बैठक आयोजित

*भारतीय नाई समाज बैठक में परबत्ता प्रखंड कमिटी को किया गया भंग*

*भारतीय नाई समाज परबत्ता प्रखंड में संगठन गठन हेतु पप्पू ठाकुर प्रखंड प्रभारी मनोनीत*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से हरिशेखर जी कि रिपोर्ट परबत्ता ,खगड़िया। भारतीय नाई समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक परबता हाट स्थित कोचिंग सेंटर में जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर, जिला सचिव सह प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार, संगठन मंत्री रंजन ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार,गोगरी जमालपुर नगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर की उपस्थिति में अयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पप्पू ठाकुर व संचालन जिला सचिव पांडव कुमार ने किया।बैठक में जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कहा नाई समाज के बच्चों के अधिकार के लिए ,उनके भविष्य के लिए व विकास के लिए संगठित होना आवश्यक है। जब तक हम संगठित नही होंगे हमारी जाति का विकास नही होगा। सभी राजनीतिक दल हमारी जातियों का केवल शोषण कर रही है हमारी अनेकता के कारण। यदि हम संगठित होकर राजनीतिक व सामाजिक कार्यो में सहयोग व हस्तच्छेप नही करेंगे हमारी जाति का विकास नही होगा।प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार ने कहा संगठित होकर ही हम अपने पूर्वजों के इतिहास को दोहरा सकते है। हम संगठन के माध्यम से जिले में संगठनात्मक, सामाजिक व राजनीतिक कार्य कर अपने समाज का विकास कर सकते है। वृक्षारोपण, रक्तदान , अंगदान करके समाज में मिशाल हासिल कर सकते है।संगठन मंत्री रंजन ठाकुर, नगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा नाई समाज की स्थिति हमारी अनेकता के कारण दयनीय होते जा रही है। हम संगठित होंगे तभी हम विकास कर सकेंगे। हमारे जाति में कई महापुरुष है पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकगायक भिखारी ठाकुर जिन्होंने समाज व राज्य के लिए कार्य किये। जरूरत है उनके मार्ग को अपनाने की।पप्पू ठाकुर ने कहा संगठन में निःस्वार्थ भाव से हर व्यक्ति को अपना स्वार्थ छोड़ कर जुड़ना चाहिए। संगठन से जुड़ कर ही हम अपने बच्चों में पूर्वजों की इतिहास बता सकते है। ग्राम से लेकर शहर तक जाति विकास के लिए कार्य कर सकते है।वही बैठक में जिला कमिटी पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड कमिटी का प्रस्ताव देकर कमिटी भंग कर जिला संयुक्त सचिव पप्पू ठाकुर को संगठन विस्तार हेतु प्रखंड प्रभारी मनोनीत किया गया।मौके पर कटिहार जिला के जिलाध्यक्ष सह पूर्णिया प्रमंडल अध्यक्ष प्रो पवन ठाकुर के पिता रामस्वरूप ठाकुर के आकशमीक निधन पर शोक प्रकट भी किया गया।बैठक में बंटी राज, राहुल ठाकुर, सज्जन ठाकुर, सुदीप कुमार, जितेंद्र ठाकुर, सुभाष ठाकुर,नीलेश ठाकुर, राहुल कुमार ,पंकज ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें