25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

डंडे की मार से भाजपा नेता कि मृत्यु , बिहार सरकार नहीं चलेगी , राजा राम सिंह

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत के शनिवार को भाजपा द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन, पटना में आयोजित विधानसभा मार्च के कार्यकताओं पर पुलिस के द्वारा बर्बर तरीके से लाठियां बरसाए जाने से आक्रोशित भाजपा की खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड मंडल अध्यक्ष के कार्यकताओं द्वारा आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विरुद्ध धरना प्रदर्शन मानसी मंडल अध्यक्ष राजा राम सिंह के नेतृत्व में मानसी नगर पंचायत के पटेल चौक पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकताओं ने बिहार सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विरुद्ध आक्रोशित वक्ताओं का कहना था कि पटना में बीते गुरुवार को भाजपा द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित विधानसभा मार्च के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इशारे पर पुलिसिया तंत्र के द्वारा जिस तरह से बर्बरता पूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया गया।

उससे यह प्रमाणित हो गया कि वर्तमान बिहार सरकार लाठी-डंडे की सरकार है।पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाए जाने के कारण भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेता घायल हुए हैं इतना ही नहीं, जहानाबाद के भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत भी हो गई है इसके विरोध में आज भाजपा खगड़िया द्वारा काला दिवस मनाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि यह बिहार की निकम्मी सरकार भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं पर जिस तरह बर्बरता पूर्ण लाठी चलवाने का काम की है, वह कहीं से उचित नहीं है ।हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कायरतापूर्ण कार्रवाई से वह लोग डरने वाले नहीं हैं।

हम सभी शिक्ष क, नौजवान, किसान, मजदूर, बुजुर्ग एवं महिलाओं के मान सम्मान की लड़ाई आगे भी लड़ते रहेंगे हम सभी कार्यकर्ता नीतीश के इस पुलिसिया लाठी तंत्र से डरने वालों में से नहीं है लाठी-डंडे की यह निकम्मी स रकार नहीं चलेगी। भाजपा कार्यकताओं द्वारा चाचा-भतीजा चोर है, बिहार सरकार शर्म करो, शर्म करो आदि नारे लगाए गए। आज के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पुर्व मानसी मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी ,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह उपस्थित:- पुर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, मंडल महामंत्री अजय पौद्दार, मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार , मंडल उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सुमन कुमार, उज्जवल आनंद, भाजपा नेता सह सैदपुर पंचायत मुखिया बिजेंद्र यादव, भाजपा नेता सुभाष चन्द्र मिश्र, पंकज कुमार निराला, कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, पश्चिमी ठाठा पंचायत शक्ति केंद्र प्रमुख मदन गुप्ता,पवन कुमार सिंह, अनिल साह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें