32.1 C
Khagaria
Sunday, May 3, 2026

विपक्ष को ताज्जुब नहीं मिलेगा तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा-महागठवंधन

*यात्रा के क्रम में महागठबंधन के नेता 21 अगस्त को मुंगेर पहुंचेंगे*
JNA/अजय वर्मा
मुंगेर शास्त्री नगर  बिहार विधान सभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस सुप्रीमों व लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी और विहार विधान सभा में विपक्षी नेता तेजस्वी यादव तथा VIP के मुकेश सहनी,माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने 17 अगस्त से रोहतास जिले से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की है । वही यात्रा के क्रम में महागठबंधन के नेता 21 अगस्त को मुंगेर पहुंचेंगे। उनका हेलीकाप्टर सफियासराय हवाई अड्डा पर उतरेगा। जेएनए के अनुसार उनके रात्रि विश्राम किए जाने की तैयारी थी, पर जिला प्रशासन ने हवाई अड्डा में रात्रि विश्राम की अनुमति नहीं दी है।वहीं इसको लेकर जमालपुर के कांग्रेस विधायक डॉ अजय कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रभारी नीलांशु चौधरी व महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। डीएम ने सफियासराय हवाई अड्डा को छोड़ अन्य जगह की स्वीकृति देने की बात की।इसके बाद महागठ वंधन नेताओं ने कहा सरकार विपक्षी पार्टियों को तवज्जों नहीं दे रही है। विपक्ष को ताज्जुब नहीं मिलेगा तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। नेताओं ने कहा कि हवाई अड्डा में नेताओं के रात्रि विश्राम की अनुमति मांगी पर डीएम ने इससे इंकार कर दिया।ऐसे में अन्य स्थलों का चयन किया जा रहा है, जहां राहुल गांधी सहित अन्य नेता रात्रि विश्राम कर सकें। ऐसे में अब अन्य वैकल्पिक स्थान जेआरएस कालेज मैदान, बिसैप-नौ मैदान, चरवाहा विद्यालय जैसे स्थान को देखा जा रहा है।वहीं राजनीतिक गलियारों में तरह तरह का चर्चाओं का वजार गर्म है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें