22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

परशुराम सेवा समिति की हुई बैठक,ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं विकास पर हुई चर्चा

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद : जिले में आज परशुराम सेवा समिति जहानाबाद के तत्वधान में रतनी प्रखंड के सेसंबा और सरता गांव में बैठक आयोजित किया गया।

बैठक मे ब्राह्मण समाज के उत्थान एवम विकास के लिए एकजुट होकर सामूहिक प्रयास करने की बात कही गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार पांडे अधिवक्ता ने किया। उन्होंने अपने समाज को एक जुट होने की बात कही और आगामी माह में रतनी प्रखंड के संगठन में विस्तार पर भी चर्चा किया साथ ही साथ ग्राम सरिता में भी संगठन के विस्तार के ऊपर चर्चा किया। वहां पंचायत इकाई के गठन भी किया गया।

इसमें कौशलेंद्र उपाध्याय ने भी कहा कि आज हम लोग अपने अपने स्तर से संगठन को मजबूती प्रदान करें।

मोहन पाठक ,मनोज ओझा, दीनानाथ पाण्डेय, विकास द्विवेदी पप्पू द्विवेदी प्रवीण एवं काफी लोगों ने भाग लिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें