29.5 C
Khagaria
Tuesday, May 5, 2026

11 लाख 64 हजार 603 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने किया उदघाटन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने वार्ड न०-18 में 11 लाख 64 हजार 903 सौ रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का फीता काटकर उदघाटन किया। प्रभा देवी ने बताया की लंबे अर्सो से सड़क नहीं था, लोगों एवं छात्र- छात्राओं को भी आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। मेरे संज्ञान में आने के बाद प्राथमिकता के तौर पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। प्रभा देवी ने कहा की अब लोगों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रभा देवी ने कहा लगातार विकास का कार्य क्षेत्र में जारी है। उन्होंने कहा की यह सड़क मुख्य मार्ग से जोड़ती है। उन्होंने कहा की जनता से हमने जो वादा किया वह पुरा कर रही हुं। इधर उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा मुख्य पार्षद प्रभा देवी के नेतृत्व में विकास का कार्य जारी है। सुमन ने कहा की यह सड़क मार्ग बन जाने से लोगों के साथ साथ छात्र- छात्राओं को आवागमन में सुलिहियत प्रदान किया है। वर्षात के दिनों में आम जनता के साथ साथ छात्र छात्राओं को पानी एवं कीचड़ में घुसकर जाना पड़ता था। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा की जनता का आर्शीवाद मिला ओर आज सपना पुरा हो रहा है। आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने बताया की पीसीसी सड़क मुख्य सड़क मार्ग से लेकर बापुजी स्मारक मध्य विधालय होते हुए नाथबिहारी शर्मा तक बनाया गया है। गोलू सिंह ने कहा की क्षेत्र में लगातार विकास कार्य ओर जनता की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। वहीं वार्ड पार्षद रंजीत कुमार ने कहा की यह सड़क बनना नितांत आवश्यक है, जहाँ मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने इस सड़क की स्वीकृति देकर लोगो को आज सड़क समर्पित की है। रंजीत ने कहा की मुख्य पार्षद हमेशा से विकास को लेकर चिंतित रहती है। मौके पर वार्ड पार्षद हीरालाल यादव, संजीत कुमार,अखिलेश कुमार, नगर पंचायत कर्मी युद्धिष्टिर कुमार, अविनाश कुमार, संदीप कुमार, सदन कुमार, मुन्ना पासवान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार, पंकज कुमार,दीनानाथ चन्द्रवंशी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें