25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

मणिपुर की घटनाएं दुखद और पीराजनक: बबलू मंडल

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी 
खगड़िया कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि देश का वर्तमान हलात काफी देयनीय है।देश की जनता एक तरफ महंगाई और वेरोजगारी से त्रस्त हैं तो दूसरी ओर देश और राष्ट्र के मुकूट कहे जाने वाले मणिपुर राज्य दंगा के आग में जल रहा है।वहां महिलाओं को आपत्तिजनक स्थित उत्पन्न कर सरेआम घुमाया जा रहा है;जो काफी दुखद और पीराजनक है।इस घटना की हम और हमारी पार्टी तीव्र भर्त्सना करते हैं।
उन्होंने केन्द्रीय बीजेपी सरकार व मणिपुर की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।कहा मणिपुर में लगातार दंगे हो रहे हैं, दंगे में 150 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है और 65 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।महिलाओं को नंगे घुमाया जा रहा है।आमजन की जिंदगी अस्त – व्यस्त हो चुका है।बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा देश के गृहमंत्री अमित शाह के कान तक जूं तक नहीं रेंग रहा है।दुर्भाग्य है इस देश का जो ऐसे निकम्मे,सबसे अधिक झूठे बोलने वाले,जात धर्म के नाम पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले,देश की आर्थिक स्थिति कमजोर करने वाले,प्रमुख सरकारी संस्थाओं को निजी लोगों के हाथ बेचने वाले,देश के वीर जवानों की हत्याएं, देश के सात सौ किसानों की हत्याएं,आसमान छूती महंगाई और वेरोजगारी के आग में झोंकने वाले पीएम और गृहमंत्री को इस बात का थोड़ा सा भी चिंता नहीं है।जबकि ऐसी स्थिति में अर्थात् देश नहीं संभलता है तो इनको अपने अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।देश के प्रमुख पद पर रहते हुए भी इन नेता जाली काम करते हैं और जाली बात बोलते हैं।ये विपक्षी दलों के चट्टानी एकता से व भारतीय राष्ट्रीय विकासशील संयुक्त गठबंधन (इण्डिया) के ताकत से पुरी तरह से बौखलाहट में हैं।आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्षी एकता से बिल्कुल घबरा गए हैं।उनका यादाश्त भी बहुत कमजोर हो गया है।जिसके कारण वे देश से लेकर विदेश तक गलत ही बोल जाते हैं।2024 में बीजेपी सरकार की कुर्सी खिसकने जा रही है ऐसा इन्हें पूर्ण रूप से आभास हो चुका है।इसके पास अब कोई खाश मुद्दा हीं नहीं बचा,अब तो बीजेपी की स्थिति ऐसी हो गई है कि दे दो राम दिला दे राम,देने वाले सीताराम कहने के सिवा कुछ भी नहीं बचा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,उमेश सिंह पटेल,संदीप केडिया,रामविलाश महतों,देवानन्द सिंह कुशवाहा ,निर्मला कुमारी,कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश आनंद,सेवा दल के निर्वर्तमान जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी ,जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,सावन कुमार,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,योगी शशिनाथ महंथ, दीपक सिंह एवं राजीव ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें