जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया एक व्यक्ति मोहम्मद रहमत, पिता- मोहम्मद रब्बान , सा०- बछौता, वार्ड नंबर-03, थाना- मोरकाही, जिला- खगड़िया एक नाबालिक बच्ची को लेकर पोस्ट आये तथा बताया कि यह बच्ची खगड़िया स्टेशन के पश्चिम यार्ड में अकेले घूम रही थी , जिससे पूछने पर बताई कि हम भुला गए है | तत्पश्चात बच्ची से पूछने पर अपना नाम व् पता- मनीषा कुमारी, उम्र- 12 वर्ष, पिता- श्री सीता राम चौधरी, माता- रिंकू देवी, घर- फैन्गोह, थाना- मानसी , जिला- खगड़िया बताई । अकेले खगड़िया आने क कारण पूंछा तो बताई कि मै आज सुबह अपने घर से अकेले नानी गाँव तिरासी जाने के लिए किसी ट्रेन पर चढ़ गया था । लेकिन खगड़िया आकर रास्ता भुला- भटक गया हूँ , बच्ची के पास कोई यात्रा टिकट या पास भी नहीं मिला , तत्पश्चात उक्त बच्ची के बारे में 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सूचित किया गया ।उक्त बच्ची के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए जैविक माता-पिता के मिलने तक बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु सही-सलामत सुपुर्द किया गया ।
खगड़िया आरपीएफ ने एक नवालिक बच्चे भटक गया, उसे बाल संरक्षण गृह में रखने हेतु सही-सलामत सुपुर्द किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


