जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया उजियार शाह शारदा देवी मेमोरियल राज स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का होगाआयोजन। नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि आने वाले 2 जून रविवार को जय खगड़िया शतरंज क्लब के बैनर तले तृतीय उजियार शाह शारदा देवी राज्य स्तरीय एकदिवसीय रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन खगड़िया के एन ए सी रोड स्थित आमंत्रण बैंक्विट भवन के इंडोर हॉल में किया जा रहा है। जिसमें बेतिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर ,आरा, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा एवं खगड़िया के जाने-माने शतरंज खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं जिले में अपने हौसले से शतरंज को बढ़ावा देने वाले अभय कुमार विक्की, शतरंज क्लब के उपाध्यक्ष प्रोफेसर युगल किशोर एवं प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी अमरनाथ ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जहां खिलाड़ियों का अभ्यास व मनोबल बढ़ेगा वहीं शतरंज का चहुंमुखी विकास होगा।शतरंज एक गणित है और बच्चों को गणित में आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा मिलेगा।यह प्रतियोगिता सवेरे 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा जिसमें 17 ट्रोफी व सभी खिलाड़ियों को मेडल तथा 9001रू नकद पुरस्कार के रूप में सिनियर , जुनियर एवं बालिका वर्ग को दिए जाएंगे। इस अवसर पर बिहार राज्य शतरंज संघ की तरफ से प्रतिनिधित्व करने हेतु राज्य संयुक्त सचिव शिवप्रिय भारद्वाज भी रहेंगे।
खगड़िया के एन ए सी रोड स्थित आमंत्रण बैंक्विट भवन के हॉल में शतरंज प्रतियोगता आयोजन किया जाएगा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


