25.1 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

अपर लोक अभियोजक देवनंदन यादव के निधन पर दिया गया श्रद्धांजलि 

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क

*अधिवक्तागण रहे न्यायिक कार्य से अलग *

जहानाबाद वरीय अधिवक्ता सह अपर लोक अभियोजक देवनंदन यादव का निधन दिनांक 13 जुलाई को ट्रेन दुर्घटना में हो गई थी । निधन कि खबर सुनते ही जिले के अधिवक्ताओ में शोक कि लहर दौड़ गई, दिवंगत अधिवक्ता के निधन की खबर सुनते हीं दुर्घटना स्थल पर अधिवक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा , वही शोक संतप्त परिवार को संवेदनाएं प्रकट करते हुए अधिवक्तागण उनके अच्छे आचरणों एवं गुणों को याद कर रहे थे ! बताते चलें कि देवनंदन बाबू काफी दिनों से जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में अपर लोक अभियोजक के पद पर कार्यरत थे। उनका कार्यकाल एक अधिवक्ता के रूप में जहानाबाद न्यायालय में काफ़ी लम्बा रहा है , अपने बुद्धिमता का परिचय देते हुए जिले में वे एक अलग पहचान स्थापित कर चुके थे। आज जिला विधिज्ञ संघ द्वारा पुस्तकालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया । शोक सभा के बाद अधिवक्ताओं ने आज अपने को काम से अलग रखा। बताते चले की शनिवार को अहले सुबह घर से पटना जाने के लिए निकले थे की जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई थी । जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष डॉ गिरिजानंदन प्रसाद, सचिव अवधेश कुमार, वरीय अधिवक्ता राम दयाल शर्मा, रामबिंदु सिन्हा, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, धुरी शर्मा, बिंदु भूषण प्रसाद, कनीय अधिवक्ता राम विकाश कुमार, नीरज कुमार समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा कि शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया । शोकसभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष ने कहा कि देवनंदन बाबू मिलनसार, सामाजिक, निर्भीक और उच्च प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे , वे अधिवक्ता के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे, वे मांदील पंचायत के मुखिया भी रहे थे। उनके निधन से जहानाबाद वार एसोसिएशन को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके परिवार को इस दु:ख कि घड़ी को सहने का संबल प्रदान करे। वही जिला जज ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों, ने अधिवक्ताओं की उपस्थिति में अपने इजलास पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। लोक अभियोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभी विशेष लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक, सरकारी वकील, सहायक सरकारी वकील शोक सभा आयोजित कर अपर लोक अभियोजक देव नंदन बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें