जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरबिंद कुमार राम साथ सहायक आरक्षी संतोष कुमार खगड़िया स्टेशन पर गस्त व् निगरानी कर रहे थे । खगड़िया प्लेटफार्म संख्या-02&03 के मध्य एक नाबालिक लड़का बिना किसी व्यस्क परिजान के अकेले संदिग्ध अवस्था में डरे सहमें हुए इधर-उधर घूमते हुए दिखाई दिया । बच्चे के पास जाकर पूछ ताछ करने पर उसने अपना नाम व् पता – मोहम्मद अमन, उम्र- 10 वर्ष, पिता- मोहम्मद फैयाज, माता- स्व० साहिन खातून, घर- पूरब सारे मुंगेर, थाना- कोतवाली, जिला- मुंगेर बताया ।आगे पूछने पर बच्चा ने बताया कि मेरा पापा ने घर का काम नहीं करने पर मुझे बहुत मारा है , इसलिए मै घर से भागकर इधर चला आया एवं भुला गया हूँ । त्पश्चात बच्चे को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया एवं सुरक्षित रखा गया तथा 1098 पर आप चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया ।चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आये, जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्ची को बाल देख रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है ।
नई खबरें


