33.4 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

अनुकम्पा के आधार पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता को अनुज्ञप्ति प्रदान करने की मिली स्वीकृति

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिलाधिकारी, अमित कुमार पांडे खगड़िया की अध्यक्षता में दिनांक-18.08.2023 को अनुकम्पा के आधार पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता की नयी अनुज्ञप्ति से संबंधित जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में कुल 16 आवेदकों के आवेदन की समीक्षा की गयी तथा सभी आवेदकों से उनके परिवार के सदस्यों की नियोजन, शपथ पत्र आदि संबंधी पूछ-ताछ किया गया। चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से 11(ग्यारह) आवेदको को अनुज्ञप्ति की स्वीकृति प्रदान की गयी तथा 01(एक) आवेदन को अगली बैठक तक स्थगित रखा गया। चार आवेदन को अस्वीकृत किया गया। अनुज्ञप्ति प्राप्त करने वाले आवेदक निम्न है:-

(1) संजीव कुमार सुमन पिता-स्व0 राजेन्द्र यादव गोरियामी, अलौली, (2) नवीन कुमार, पिता-स्व0 रामलखन सिंह, रामपुर, अलौली (3) पवन कुमार, पिता- स्व0 विशुनदेव साह, पश्चिमी ठाठा, मानसी (4) श्री अजित कुमार, पिता-स्व0 मुशहरू दास, रसौंक, खगड़िया (5) पुष्प रंजन कुमार सिंह, पिता- स्व0 नरेन्द्र प्रसाद सिंह, धुतौली, चैथम (6) अभिषेक कुमार, पिता-स्व0 शंभु प्रसाद साह, ठुठी मोहनपुर, चैथम (7) सार्जन कुमार, पिता-स्व0 तारणी प्रसाद सिंह, पिपरा, चैथम (8) अनंत कुमार, पिता- स्व0 रधुनाथ शर्मा, देवठा गोगरी (9) रंजीत कुमार चैधरी, पिता- स्व0 रामचन्द्र चैधरी, सिमराहा, अलौली (10) कुमारी संजू यादव, माता- स्व0 जगीया देवी, गोरियामी, अलौली (11) फुलचन्द्र कुमार, पिता-स्व0 तेजनारायण प्रसाद, मथुरापुर, खगड़िया। श्री सतीश कुमार, पिता-स्व0 बह्मदेव सदा, चन्द्रपुरा खुर्द, अलौली का आवेदन अपूर्ण कागजातों के कारण स्थगित रखा गया है। (1) रिंकी देवी पति-सुधीर कुमार, खुंटिया मानसी, (2) विरो कुमार, पिता-स्व0 महराज सदा, कुर्बन बेलदौर, (3) सीता देवी पति-आजाद कुमार गुप्ता, रसौंक, खगड़िया। (4) अभिनंदन कुमार पिता-स्व0 अर्जुन राम, रामपुर उर्फ रहीमपुर, परबत्ता के आवेदन को नियमानुकुल नहीं पाये जाने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें