जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
दुर्गा पूजा को लेकर शहर के 29 पूजा समिति के सदस्यों/ प्रतिनिधियों/ संचालको के साथ विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें पूजा समिति के विभिन्न समस्याओ को दूर करने संबंधित आवेदन प्राप्त किये गए।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर थाना अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सम्मिलित हुए।


