37.3 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

स्वस्थ परिवार के लिए परिवार नियोजन है जरूरी, बच्चे मनचाहा, अनचाहा नहीं

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर जहानाबाद जिले के सिविल सर्जन डाक्टर देवेन्द्र प्रसाद के द्वारा अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार शामिल हुए। इस अवसर पर सिविल सर्जन द्वारा परिवार नियोजन के सभी साधनों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने परिवार नियोजन के महत्व एवं फायदे के बारे में बताया।साथ ही यह भी बताया कि लड़का हो या लड़की शादी सही उम्र होने पर ही करनी चाहिए। शादी के पश्चात पहला बच्चा कम से कम 2 साल बाद और पहले और दूसरे बच्चे के बीच 3 साल का अंतराल जरूर होना चाहिए। इसके अलावा बच्चों के बीच अंतराल रखने हेतु उन्होंने गर्भनिरोधक साधनों यथा कॉपर टी, गर्भनिरोधक सुई अंतरा एवं गर्भनिरोधक गोली अपनाने हेतु लाभार्थियों को प्रेरित करने के समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए पत्रकार बंधुओं से अपील की। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में चल रहे अन्य कार्यक्रम जैसे आयुष्मान भारत कार्यक्रम में जिले की उपलब्धि के बारे में बताया।

जैसा कि सर्व विदित है कि 26 सितंबर को विश्व गर्भनिरोधक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जनमानस तक परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के लिए जागरुकता फैलाना एवं आवाम तक उनकी पहुंच को आसान बनाना है। आम जनमानस को यह संदेश देना जरूरी है कि सभी योग्य दंपती के लिए परिवार नियोजन के विभिन्न विधियों में अपना मनचाहा विकल्प चुनने की आजादी हो।ज्ञात हो कि जिले का प्रजनन दर 3.2 है जो भारत का 2.0 और बिहार का 3.0 से अधिक है प्रजनन दर को राज्य स्तरीय प्रजनन दर से कम करने के लिए जहानाबाद जिला कृत संकल्पित है और सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर रहा है क्योंकि अकेले स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य के सभी सूचकांक में अपेक्षित सुधार नहीं कर सकता , इसलिए सभी को साथ मिलकर काम करना जरूरी है जहानाबाद जिले में 26 सितंबर 2024 विश्व गर्भनिरोधक दिवस को अंतराल दिवस के रूप में मनाया गया है।स्वास्थ्य विभाग जहानाबाद पी एस आई- इंडिया के तकनीकी सहयोग से परिवार नियोजन परामर्श तथा सेवा के लिए तत्पर है जिसका नतीजा यह है कि परिवार नियोजन के विभिन्न विधियों में अच्छी उपलब्धि हासिल कर चुका है , लेकिन कुछ विधियों के उपयोग में अभी भी पीछे है जैसे अंतरा लगाना कॉपर टी लगाना ।
परिवार नियोजन हेतु अस्थाई साधनों में दो बच्चों में कम से कम 3 साल का का अंतर रखने हेतु कुछ प्रमुख विधियां हैं जिसका दुष्प्रभाव लगभग नगण्य है अस्थाई विधि में कॉपर टी (5 साल एवं 10 साल हेतु) अंतरा गर्भनिरोधक सुई (3 महीने में एक डोज) साप्ताहिक गोली छाया (सप्ताह में दो गोली तीन महीने तक) एवं दैनिक गोली माल एन तथा पुरुष हेतु कंडोम प्रमुख है , जो सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त में उपलब्ध है । जहानाबाद जिले में विश्व गर्भनिरोधक दिवस को अंतराल दिवस के रूप में मनाया गया जिसके तहत सिविल सर्जन डॉक्टर देवेंद्र प्रसाद के द्वारा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी इसी के माध्यम से निर्देशित किया गया था तथा परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने पुरुष नसबंदी पर खास कर जोर दिया और बताया कि पुरुष नसबंदी महिला बंध्याकरण की तुलना में सरल और सुरक्षित है।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद खालिद हुसैन, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक धीरज कुमार ,पी एस आई- इंडिया के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद उपाध्याय एवं जिला के प्रतिनिधि नीरज कुमार , पिरामल के जिला प्रतिनिधि रवि रंजन कुमार के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद थे सभी प्रखंड को निर्देश दिया गया कि 26 सितंबर को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतराल दिवस मनाया जाए जिसमें निम्नलिखित बातों पर जोर दिया जाए….
(1) सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भनिरोधक वीडियो की उपलब्धता तथा सेवा देना सुनिश्चित किया जाए
(2)सभी आशा तथा आशा फैसिलिटेटर को उनके कार्य क्षेत्र के अनुसार योग दंपतियों को स्वास्थ्य केदो तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए ।
(3)प्रखंड स्तरीय जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा प्रबंधन तथा पर्यवेक्षक सुनिश्चित किया जाए ।
(4) 26 सितंबर 24 को दी गई सेवाओं का प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में 27 9.2024 तक जिला को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
सिविल सर्जन जहानाबाद के निर्देशानुसार आज जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर विश्व गर्भनिरोधक दिवस जोर शोर से मनाया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें