जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया शहर के बच्चों की शान , पहचान मात्र एक ही प्रतिष्ठित बचपन प्ले स्कूल में 11वाँ वार्षिकोत्सव “Smiles & Sparkles” बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सं tvपन्न हुआ। कार्यक्रम का वातावरण खुशियों, मुस्कान और उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत संतोष मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत स्वस्तिवाचन की मंगलमयी ध्वनि से हुई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि साइबर डीएसपी श्री निशांत गौरव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्कृत पदाधिकारी श्री घनश्याम कुमार, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. प्रेम कुमार, एसबीआई के पूर्व प्रबंधक श्री रंजीत कांत वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री कमल गुप्ता, प्रख्यात पत्रकार श्री अरविंद वर्मा, एस.बी. मेमोरियल के डायरेक्टर श्री प्रभात कुमार, विद्यालय की प्रबंध निदेशक श्रीमती पुष्पा कुमारी एवं निदेशक श्री प्रद्युम्न कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगे आकर्षक परिधानों में नृत्य, गीत, रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस एवं बेबी शो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित अतिथि एवं अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंजता रहा। मुख्य अतिथि श्री निशांत गौरव ने अपने संबोधन में कहा कि “बचपन प्ले स्कूल अपने उत्कृष्ट प्रयासों से निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है। बच्चों में सीखने और उसे तुरंत अपनाने की प्रवृत्ति अत्यंत सराहनीय है।संस्कृत पदाधिकारी श्री घनश्याम कुमार ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि “यह विद्यालय न केवल शैक्षणिक बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी जिले का नाम रोशन कर रहा है ।
और आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।वहीं डॉ. प्रेम कुमार ने विद्यालय को हाल ही में प्राप्त Lifetime Achievement Award के लिए बधाई देते हुए कहा कि “खगड़िया जैसे शहर में इस स्तर की उपलब्धि गर्व का विषय है।इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से जुड़े श्री विकास कुमार (डायरेक्टर, इंडियन पब्लिक स्कूल) ने भी विद्यालय को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंध निदेशक श्रीमती पुष्पा कुमारी को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी अभिभावकों के सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम अत्यंत सफलता एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ और बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।
विद्यालय के निदेशक श्री प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि इस वर्ष के वार्षिकोत्सव की थीम “मुस्कान और चमक (खुशियों के पल, बच्चों के संग)” रही। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को मेडल प्रदान किया गया तथा फैंसी ड्रेस, बेबी शो एवं रैंप वॉक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार दिए गए। जो बच्चे कार्यक्रम के दौरान पहले चले गए और मेडल प्राप्त नहीं कर सके, उन्हें विद्यालय आने पर मेडल प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। विशेष रूप से डांस टीचर अभिषेक, प्रशांत एवं काउंसलर श्वेता शर्मा सहित सभी स्टाफ के प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल मिलाकर बचपन प्ले स्कूल का यह 11वाँ वार्षिकोत्सव भव्य, यादगार एवं अत्यंत सफल रहा, जिसने सभी के मन में खुशी और उत्साह का संचार किया।
प्रद्युम्न कुमार
(निदेशक)
📞 7782011114
खगड़िया के बचपन प्ले स्कूल में 11वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


