37.1 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

खगड़िया से राजेश वर्मा को हर बूथ पर विजय बनाना है – नरेन्द्र मोदी, पीएम

*हमरा चिराग कय भाय राजेश कय जीत चाही, पीएम कय आशीर्वाद मिलिए गेलै*

JNA/ Arvind Verma

खगड़िया। यहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर मुंगेर में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का एक विशाल आम सभा हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में खगड़िया संसदीय क्षेत्र के पुरुष और महिलाएं पहुंची। चिलचिलाती धूप में भी हर लोग प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की एक झलक पाने को बेताब थे। अपने शासन काल में देश की प्रगति का वर्णन करने के साथ साथ उन्होंने विपक्ष की दिशा विहीन लक्ष्यों का भी हवाला दिया। उस वक्त खगड़िया संसदीय क्षेत्र के लोगों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा खगड़िया से राजेश वर्मा को हर बूथ पर विजय बनाना है। अपने पसंदीदा प्रत्याशी का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। पीएम का मुंगेर से भाषण सुन कर वापस आने वाले पासवान समाज के एक वृद्ध व्यक्ति ने कहा मीडिया बाबू, जब सुनलियो कि चिराग के छोटका भाय राजेश वर्मा कय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी कय मुंह सय सबकय सामने आशीर्वाद देलकय उसी समय समझ गेलीय कि राजेश बेटा कय विजय होय गेले। अब, हम्मर अर कय दुःख जरूरे दूर होतै । इस मीडिया द्वारा बार बार नाम पूछने पर भी उन्होंने जबाव नहीं दिया और कहा बाबू हम नेता नय छिये हमरा प्रचार नय चाही हमरा सिर्फ़ चिराग कय भाय राजेश कय जीत चाही। रामविलास जी कय इज्जत कय सवाल छै। आज भी समाज में ऐसे लोग हैं जो बाहरी चकाचौंध से दूर रह कर देश के हित की सोचते हैं, मीडिया सोचने पर बाध्य हो गई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें