37.3 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

खेल एक आध्यात्मिक संरचना” विषय पर सेमिनार का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता जहानाबाद ब्यूरो चीफ

*मगध फुटबॉल अकादमी ने खेल दिवस पर आयोजित किया सेमिनार*
*खेल दिवस पर “खेल एक आध्यात्मिक संरचना” विषय पर सेमिनार*
जहानाबाद ।। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शहर के होटल ताज पैलेस में एक सेमिनार का आयोजन किया गया । मगध फुटबॉल एकेडमी जहानाबाद द्वारा आयोजित सेमिनार का विषय था “खेल एक आध्यात्मिक संरचना” । जिसका शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार , एकेडमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार रंजन , एस एन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य उमा शंकर सुमन , कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा , सेवानिवृत्ति आरक्षी उपाधीक्षक सह अरवल जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । खेल दिवस के अवसर पर अपर समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी ने अकादमी द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहे गर्ल्स एवं बॉयज खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया । अकादमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार रंजन की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है , बल्कि मानसिक शक्ति भी प्रदान कराता है । जब मानसिक शक्ति प्रबल होती है , तो उसे आध्यात्म की ओर सोचन क्रिया कार्य करने लगता है । जिससे उसका जीवन शैली में बदलाव के साथ ही भविष्य प्रकाशमय होने की संभावना बढ़ जाती है । सेमिनार आयोजन पर मगध फुटबॉल अकादमी की प्रशंसा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खेल में शारीरिक गतिविधि के अलावे प्रति स्पर्धा , संगठित रहने की कला , कौशल का उपयोग , शारीरिक फिटनेस का रखरखाव एवं उसका सुधार तथा दर्शकों का मनोरंजन भी देता है । जहां बॉयज एवं गर्ल्स खिलाड़ियों में इस तरह का रंग भरने का प्रयास फुटबॉल एकेडमी लगातार करते आ रहा है । इस मौके पर अकादमी के अधिकारी मोहम्मद तारीक , प्रो अजय कुमार , रामेश्वर सिंह , विधान परिषद प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी , भाकपा माले के सचिव रामाधार सिंह , जिला परिषद सदस्य सह पूर्व अध्यक्ष आभा रानी , लोजपा के वरिष्ठ नेत्री हिंदू कश्यप , रामाज्ञा यादव , वार्ड कमिश्नर जैनब खातून , धर्मपाल यादव , बैकुंठ यादव , मो जियाउद्दीन , प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार , अनुज कुमार , श्रीकांत शर्मा , मुखिया धीरज कुमार , सुरेश यादव , विनय कुमार , वरिष्ठ पत्रकार शैलेश कुमार , राजकुमार शर्मा , संवेदक रामानंद प्रसाद उर्फ बबूआ जी , पूर्व जिप सदस्य निराला जी , समाजसेवी रंजीत कुमार सिंह , सुशील प्रताप सिंह , अनिल कुमार सिंह , नवल किशोर , विजेंद्र कुमार सुधाकर , विजय कुमार सिन्हा , पप्पू यादव , मनोज यादव , प्रकाश कुमार , दीनानाथ कुमार , नितीश कुमार , कामता प्रसाद यादव , करपी पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार उपस्थित थे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें