22.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

जिला स्थापना दिवस 2023 अब्दुल बारी नगर भवन जहानाबाद में विभिन्न स्टालसे संबंधितपदाधिकारियों के साथ की बैठक

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कक्ष में जिला स्थापना दिवस 2023 को अब्दुलबारी नगर भवन जहानाबाद में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले आकर्षक स्टाल से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को बताया गया की जिला स्थापन दिवस के अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए स्टाल के माध्यम से बताया जाना है।

जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी ) के प्रबंधक को निर्देश दिया गया की सात निश्चय के तहत चलाई जा रही योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता योजना,कुशल युवा कार्यक्रम संबंध में विस्तृत जानकारी दिया जाए तथा छात्रों का काउंसलिंग भी किया जाए। बैठक में परियोजना प्रबंधन, जीविका को निदेश दिया गया कि जीविका के माध्यम से ग्राम महिलाओं के लिए शराब व्यवसाई में संलिप्त व्यक्ति को सतत जीविकोपार्जन के लिए कार्यों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम दिया जाए तथा अन्य योजनाओं का भी जानकारी दिया जाए। श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की स्टाल पर श्रमिकों का पंजीकरण भी कराया जाए। उक्त बैठक में जिला शिक्षा कार्यालय, जिला कृषि कार्यालय, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग , PHED के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें