जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद 30 जनवरी 2024 को गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर लोकतंत्र बचाओ -संविधान बचाओ संकल्प अभियान को सफल करने हेतु आज शहर के विभिन्न चौक चौराहा पर नुक्कड़ सभा कर छात्र/ नौजवान /मजदूर/ दुकानदार एवं आम जनता से अपील करते हुए कहा गया कि काको मोड़ से भाकपा माले द्वारा आयोजित विशाल मार्च 11:00 बजे दिन से निकाला जाएगा ।नुक्कड़ सभा को संबोधित करने वालों में कामरेड मुकेश पासवान कामरेड गणेश दास कामरेड बसी अहमद कामरेड मोहम्मद मुस्लिम अंसारी सभा में नेताओं ने कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है लोकतंत्र संविधान खतरे में है महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारी बढ़ गई है गरीबों के रहने के लिए आवास नहीं है ।जहां गरीब बसे हुए हैं बुलडोजर से उनके आवास को ढाहा जा रहा है


