जगदूत न्यूज मधेपुरा बिहार से अंसार आलम कि रिपोर्ट मधेपुरा चौसा-भटगामा स्टेट हाईवे 58 पर शुक्रवार की देर शाम लौआलगान मोड़ के पास हुई दुर्घटना में दूध अभिषेक करने जा रहे पिता की मौत हो गई और पुत्र घायल हो गए। की पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना अंतर्गत अरबन्ना टोला निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र वीरेंद्र उर्फ विजय कुमार यादव के रूप में पहचान की गई है। इस दुर्घटना में मृतक के बाइक चालक पुत्र विमलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शनिवार को शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। बताया गया कि पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना अंतर्गत अरबन्ना टोला निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र वीरेंद्र उर्फ विजय कुमार यादव अपने पुत्र विमलेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर पूजा अर्चना करने के लिए बाबा विशु राउत की समाधि स्थल पर दूध अभिषेक करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चौसा भटगामा की स्टेट हाईवे 58 पर विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार वीरेंद्र उर्फ विजय कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल दोनों ही पिता पुत्र को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विजय यादव को हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर में भी हायर सेंटर से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। घायल को पटना ले जाने के दौरान ही रास्ते में मौत हो गई। उधर थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेज कर सड़क दुर्घटना मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
दो बाइक की टक्कर में चार घायल
चौसा।
चौसा-उदाकिशुनगंज स्टेट हाईवे 58 पर केला वाड़ी के पास शुक्रवार को ही हुई दो बाइक की टक्कर में चार युवक घायल हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से एक घायल को हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया है। घायलों में सभी युवक रसलपुर धुरिया गोठ बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है।


